फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घरौंडा में बुजुर्ग महिला के कंगन लूटकर बदमाश फरार

घरौंडा में बुजुर्ग महिला के कंगन लूटकर बदमाश फरार

Wed, 20 Mar 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा में बुजुर्ग महिला के कंगन लूटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
घरौंडा। बेखौफ बदमाश लूट व स्नेचिंग की वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को देवी मंदिर के नजदीक स्कूटर सवार बदमाश बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन लूटकर फरार हो गए। यह घटना दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द अपराधियों को दबोच लिया जाएगा। दस दिन के अंदर दिन दहाड़े हुई लूट की इस चौथी घटना से शहरवासी खौफजदा हैं।
लगातार हो रही स्नेचिंग और लूट की घटनाओं से शहर में लुटेरों के गैंग के सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूटर पर सवार तीन बदमाशों ने अपने घर से बाजार जा रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला कमला देवी से सोने के कंगन लूटे। गैंग का एक सदस्य वृद्ध महिला को झांसा देकर एक गली में ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने महिला के हाथ से कंगन उतार लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन



सीसीटीवी में कैद पूरी घटना
बुजुर्ग महिला के पुत्र राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी माता कमला देवी को देवी मंदिर की तरफ से जीटी रोड की तरफ आना था, लेकिन पता नहीं बदमाशों ने उनके साथ क्या किया कि वह उनके साथ मंडी रोड की तरफ निकल पड़ी। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश पैदल चल रहे हैं। एक स्कूटी पर है, जबकि उनकी माता पीछे-पीछे आ रही है। रामलीला ग्राउंड के पास ही एक गली में उनकी माता जी चली जाती हैं। जहां तीनों बदमाश उनके हाथों से चार-पांच तोले के सोने के कंगन लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्राइम के बढ़े मामले, कभी स्नेचिंग तो कभी फायरिंग
घरौंडा में क्राइम बढ़ता जा रहा है। दस दिन के अंदर यह स्नेचिंग की चौथी घटना है। कभी महिलाओं के हाथों से सोने के कंगन लूटे जाते हैं तो कभी गले की चेन। कभी किसी व्यापारी पर फायरिंग की जाती है तो कभी शहर के जनप्रतिनिधियों को लाठी डंडों से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया जाता है। इन घटनाओं से लोगों में खौफ है।


लुटेरों के निशाने पर महिलाएं
शहर में लुटेरों के निशाने पर उम्रदराज महिलाएं हैं। रामनगर कॉलोनी में महिला के हाथों से सोने के कड़े लूटे गए थे। उसके बाद हनुमान मंदिर के पास दिन दहाड़े एक महिला का पर्स छीन लिया गया। बस स्टैंड के पास लुटेरों ने सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। अब बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन लूट लिए गए। शहरवासी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अब तो घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बदमाश और लुटेरे सरेआम लूटपाट कर रहे हैं। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी बदमाश को नहीं पकड़ पाई है।



देवी मंदिर के पास से तीन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के कंगन लूटे हैं। सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शहर में आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पीसीआर की गश्त बढ़ाई गई है। बदमाशों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
-संदीप कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed