{"_id":"5c06c724bdec22415a7fa2f4","slug":"171543948068-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में प्रयोग की गई गाड़ी को लेकर घूम रहे आरोपी को असंध पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में प्रयोग की गई गाड़ी को लेकर घूम रहे आरोपी को असंध पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। कस्बे की बालाजी कॉलोनी के युवक प्रिंस की हत्या के मामले में मंगलवार दोपहर को तीन दिन बाद रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से खुलासा हुआ है कि प्रिंस के साथ उसका पैसों का लेनदेन था और उसकी उसकी हत्या ईंट और हथौड़े मारकर की गई थी। बाद में शव को नहर में फेंक दिया गया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि प्रिंस अपने चाचा की गाड़ी लेकर इनसे मिलने गया था। ये सभी आपस में दोस्त थे। ये किसी फैक्ट्री में भी काम करते थे। इन सभी ने मिलकर पहले कहीं बैठ कर शराब पी, जहां पर पैसे के लेनदेन की बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। यहीं पर बैठकर आरोपियों ने पहले प्रिंस के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने प्रिंस पर पहले से ही लेकर आए चाकुओं से वार करने शुरू कर दिए।
वहीं, उन्होंने प्रिंस पर हथौड़े और ईंटों से भी वार करने शुरू कर दिए। इस हमले के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने शव को कार की डिग्गी में डालकर सफीदों के पास नहर किनारे डाल दिया। इस दौरान जब शव को बरामद किया गया तो उस समय मृतक के शरीर का कुछ हिस्सा कुत्तों द्वारा नोचा जा चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया था। सोमवार को सफीदों से हत्या के आरोपियों में से एक आरोपी नितेश को कार समेत बरामद कर लिया है, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दिन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस उससे हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों आदि को बरामद करने का प्रयास करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
गाड़ी में मिले खून के निशान
मंगलवार को असंध थाने में पुलिस ने बरामद की गई कार की जांच की तो इस दौरान गाड़ी में कई जगह खून के धब्बे मिले। इसकी जांच एसएफएल टीम द्वारा भी की गई। गाड़ी की डिग्गी में हर जगह खून लगा हुआ था, लेकिन आरोपी पर असंध पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज करने के बावजूद भी आरोपी पुलिस से बेखौफ उसी गाड़ी को लेकर सरेआम घूम रहा था। मामले में कार्रवाई न होने से खफा जब मृतक के परिजन डीजीपी से मिले तो इसके बाद असंध पुलिस ने हरकत में आते हुए आरोपी को गाड़ी समेत धर दबोचा। पुलिस ने गोहाना निवासी अंकित उर्फ बिट्टू, जयपुर गढ़ी निवासी नितेश, उसके भाई अमन व फफड़ाना निवासी रोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। इनमें से अभी भी तीन आरोपी फरार हैं।