फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

Fri, 11 May 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। निसिंग थाने में कार्यरत होमगार्ड की बुधवार रात्रि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव प्रेमखेड़ा निवासी 26 वर्षीय संदीप निसिंग थाने से अपनी ड्यूटी करने के बाद अपने गांव जा रहा था। सांभली रोड स्थित गैस एजेंसी के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव जलाला से कार्यक्रम में से लौट रही भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री व पुलिस एमपीवी स्नेहलता व उसके पति राजेश सिंगला ने घटना स्थल पर पहुंच थाना पुलिस इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में पिता बलवान सिंह, ओमप्रकाश, कुलदीप सिंह, सुखवीर, कर्मवीर, सूरजभान व बलवीर सिंह का कहना है कि संदीप ने करीब तीन वर्ष से करनाल व जलमाना में होमगार्ड के पद पर कार्य किया था। उसके बाद वह निसिंग थाने में कार्यरत था, जिसकी मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed