{"_id":"5cec3acabdec2207073c5f29","slug":"155898546613-karnal-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने आए युवक पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने आए युवक पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बस स्टैंड के समीप दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने के लिए आए एक युवक पर अन्य युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर थाना सिटी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कि लेकिन बाद में यह मामला सिविल लाइन थाना में चला गया।
साहिल ने बताया कि गांव कलसौरा निवासी गौरव गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। सोमवार को बलराम के साथ कपड़े खरीदने के लिए आया था वह भी उसके साथ था। बलराम के साथ वह बाल कटवाने के लिए हेयर ड्रेसर की दुकान पर चले गए और गौरव बस स्टैंड के समीप एक कोचिंग सेंटर के पास खड़ा हो गया। इस दौरान चार से पांच युवक बाइकों पर सवार होकर आए और गौरव पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने से गौरव बुरी तरह घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में गौरव को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की। इसके बाद यह मामला सिविल लाइन थाना में चला गया। जहां जांच अधिकारी मंजूर अली ने बताया कि घायल गौरव की हालत अभी गंभीर है। कल बयान लिए जाएंगे तभी आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कारणों को पता नहीं चला है।