फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   टायर फटने पर पलटी गाड़ी, नहीं लगी कोई चोट, जब कार का करवाने लगा सीधे तो पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

टायर फटने पर पलटी गाड़ी, नहीं लगी कोई चोट, जब कार का करवाने लगा सीधे तो पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 21 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने पर पलटी गाड़ी, नहीं लगी कोई चोट, जब कार का करवाने लगा सीधे तो पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, मौत
टायर फटने से पलटी गाड़ी, कार सीधी कराने लगा चालक तो पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नई अनाज मंडी के सामने फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात हुए हादसे में टायर फटने से गाड़ी पलट गई। टायर फटने से गाड़ी पलटने के दौरान चालक को कोई चोट नहीं आई। लेकिन जब चालक क्रेन की सहायता से गाड़ी को सीधा कराने लगा तो पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। घटना में चालक की मौत हो गई और वहीं क्रेन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

सेक्टर-4 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी बंसीलाल ने बताया कि लुधियाना निवासी मनदीप सिंह शुक्रवार सुबह दो परिजनों को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए दिल्ली गया था। दिल्ली से आते समय देर रात को अनाज मंडी के सामने जीटी रोड पर फ्लाईओवर पर उसकी गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। इस दौरान उसे कोई चोट नहीं लगी। वह गाड़ी से निकला और गाड़ी को सीधा करवाने के लिए क्रेन बुलाई। क्रेन की सहायता से गाड़ी को सीधा करने के दौरान चालक मनदीप, क्रेन चालक भूपेंद्र, बंटी और एक अन्य युवक गाड़ी की दूसरी ओर गए तो तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मनदीप की मौत हो गई और क्रेन चालक भूपेंद्र, बंटी और अन्य युवक घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed