फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   महिलाओं के गहने ठगने वाला गिरोह सक्रिय, महिला को बेहोश कर उतार ले गए सोने के गहने

महिलाओं के गहने ठगने वाला गिरोह सक्रिय, महिला को बेहोश कर उतार ले गए सोने के गहने

Wed, 30 Jan 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के गहने ठगने वाला गिरोह सक्रिय, महिला को बेहोश कर उतार ले गए सोने के गहने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर में महिलाओं को बहलाकर उनके गहने ठगने वाला गिरोह दोबारा से सक्रिय हो गया है। प्रीतम नगर के समीप इन ठगों ने एक महिला को किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने रोका और उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और उसके हाथों से सोने के गहने और अंगूठी उतारकर ले गए। जब महिला को होश आया तो उसके हाथ खाली थी। डरी हुई महिला ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी और परिजनों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें इस रहे की वारदात यह गिरोह पहले भी दे चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस इस गिरोह को पकड़ नहीं पाया है। पिछले करीब दो महीने से यह गिरोह शांत था, लेकिन अब दोबारा से शहर में इस गिरोह ने वारदात करनी शुरू कर दी है। इस लिए शहर की महिलाओं को अलर्ट रहना पड़ेगा और किसी अंजान व्यक्ति से बात न करें। पीड़ित महिला ने सेक्टर-4 चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजीव मार्ग प्रीतम नगर में रहती है। सुबह दस बजे वह अपने घर से शामनगर रिश्तेदारों के घर जा रही थी तो गली में उसे तीन से चार व्यक्ति मिले उन्होंने किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने उसे रोक लिया और उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और उसके हाथों से कड़े और एक अंगुठी उतारकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed