{"_id":"5c06c728bdec224163422557","slug":"121543948072-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। जीटी रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग के नजदीक महिंद्रा गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान घरौंडा निवासी धर्मेंद्र पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घरौंडा निवासी धर्मेंद्र पुत्र अशोक कुमार अपनी बाइक पर पानीपत की तरफ जा रहा था। खादी ग्रामोद्योग के पास सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। हादसा होता देख आरोपित वाहन चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि महिंद्रा बोलेरा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। आरोपित वाहन चालक फरार है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। आरोपित वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।