फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शादी का झांसा देकर 12वीं की छात्रा को भगाया, दोस्त से मिलकर किया गैंगरेप, बाद में जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला

शादी का झांसा देकर 12वीं की छात्रा को भगाया, दोस्त से मिलकर किया गैंगरेप, बाद में जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला

Wed, 14 Mar 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर 12वीं की छात्रा को भगाया, दोस्त से मिलकर किया गैंगरेप, बाद में जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला
शादी का झांसा देकर 12वीं की छात्रा को भगाया, दोस्त से मिलकर किया गैंगरेप, बाद में जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। 12वीं कक्षा की छात्रा को बहलाकर भगाने और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करने और बाद में जिस्मफरोशी के धंधे में धकलेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छात्रा को भी बैंगलोर के एक डांस बार से बरामद कर लिया है। पुलिस एक आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करेगी और उसको रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है।
पुलिस के अनुसार, घरौंडा के एक गांव निवासी ने 23 फरवरी को मूनक पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। उसकी बेटी 12वीं कक्षा में घरौंडा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। शिकायत मिलते ही यह मामला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के संज्ञान में आया, तो एसपी ने तुरंत इस मामले में गंभीरता से जांच करने के लिए मूनक पुलिस चौकी प्रभारी को निर्देश दिए। एएसआई कुलदीप सिंह ने इस मामले में गहनता से जांच की और 2 मार्च को मूनक क्षेत्र से मुख्य आरोपी रायपुर जट्टान निवासी सौरभ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता के साथ बैंगलोर के होटल डांस बार बिग बॉस में रेड की और वहां से 12 मार्च को लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य लड़की को गलत धंधे में डालने की फिराक में थे।
विज्ञापन


शादी के झांसे में फंसाया , बैंगलोर तक पहुंचाया
महिला पुलिसकर्मी की पूछताछ पर नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी सौरभ उसे शादी का झांसा देकर बहाल फुसलाकर 23 फरवरी को अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे आरोपी सौरभ ने उसे गांव रायपुर जटृटान के ही रहने वाले कृष्ण कुमार को सौंप दिया, जिसने उसके साथ खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे लेकर पटियाला गया, जहां पर वे दो दिनों तक रहे और इसके बाद वे लुधियाना गए व वहां पर वे करीब 8 दिन तक रहे। इसके बाद वे करीब दो दिन चंडीगढ़ में रहे और वहां से आरोपी कृष्ण कुमार ने अपनी महिला दोस्त की मदद से हवाई जहाज के जरिए बैंगलोर भेज दिया। वहां भी वह 5 दिन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आज करेंगे आरोपी को कोर्ट में पेश
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि लड़की के ब्यान के बाद पुलिस ने टीम ने आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी और उसे 14 मार्च को घरौंडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट मे पेश किया जाएगा और उसका रिमांड मांगा जाएगा। ताकि अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed