{"_id":"5b85a08442c79246452dfb5d","slug":"111535484036-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से सेटिंग की खुन्नस में भाभी पर कातिलाना हमला करने का आरोपी प्रेमी देवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी से सेटिंग की खुन्नस में भाभी पर कातिलाना हमला करने का आरोपी प्रेमी देवर गिरफ्तार
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी से सेटिंग की खुन्नस में भाभी पर कातिलाना हमला करने का आरोपी प्रेमी देवर गिरफ्तार
-सात अगस्त को गला काटने किया था प्रयास, चार साल से चल रहा था अफेयर
-घायल महिला पड़ोसी दूसरे प्रेमी युवक के साथ हो गई फरार
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अपनी ही भाभी पर कातिलाना हमला करने के आरोपी प्रेमी देवर को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, घायल महिला अस्पताल से पड़ोसी दूसरे प्रेमी के साथ ही फरार हो गई।
पत्रकारों से बातचीत में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी का चार साल से बुआ के लड़के की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। फिर उसकी प्रेमिका भाभी का अफेयर उसके पड़ोसी के साथ हो गया। इस पर भाभी ने देवर के मैसेज का जवाब देना व फोन उठाना बंद कर दिया। जब आरोपी को इस बात का पता चला तो 7 अगस्त को उसने प्रेमिका के घर जाकर चाकू से उसके गले पर वार किया, जिससे वह लहुलूहान हो गई। आरोपी अपनी भाभी को मरा समझकर फरार हो गया। महिला का पति अपनी पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया और उसे दाखिला करा दिया। घायल महिला ने एक कागज पर लिखकर आरोपी का नाम बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया और 27 को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया था। बाद में आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया।
प्रेमिका ने घर से भागने को कहा था तो आरोपी प्रेमी ने बेच दी थी बाइक
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी देवर फड़ी लगाकर लेडिज पर्स बेचता था और उसकी सारी कमाई अपनी बुआ के लड़के की पत्नी (प्रेमिका) को देता था। चार साल से उनका अफेयर चल रहा था। उसकी प्रेमिका ने उसके साथ भागने की प्लानिंग की हुई थी, तो इसलिए आरोपी ने अपनी बाइक बेचकर प्रेमिका को रुपये दे दिए, लेकिन इस दौरान ही उस प्रेमिका का अफेयर पड़ोसी के साथ हो गया और उसने देवर के फोन उठाने छोड़ दिए, इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर से चाकू लेकर आया था।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ फरार हो गई घायल महिला
पुलिस ने बताया कि महिला को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद महिला अस्पताल से अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस को मौखिक शिकायत दी है। बता दें कि महिला के पास चार साल का बेटा है, जो उसके पति के पास है।