{"_id":"5b85a17542c792462d134d55","slug":"101535484277-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आकर कटर महिलाओं के हाथों से कंगन काटने वाले महिला गिरोह को सीआई-1 ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब से आकर कटर महिलाओं के हाथों से कंगन काटने वाले महिला गिरोह को सीआई-1 ने किया काबू
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के हाथों से कंगन काटने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार
पंजाब की रहने वाली है चारों आरोपी महिलाएं, पुलिस ने कंगन और कटर बरामद किया
-सेक्टर-6 चौक पर बस में चढ़ रही एक महिला के हाथ से काटा था कंगन, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ी गई महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने पंजाब से आकर कटर से महिलाओं के हाथों से कंगन काटने वाले गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने सेक्टर-6 चौक पर बस में चढ़ रही एक महिला के हाथ से सोने का कंगन काट लिया था। पुलिस ने कंगन व कटर दोनों बरामद कर लिए हैं। इस दौरान पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-13 निवासी महिला ने सेक्टर-6 चौकी पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपनी बेटी के साथ रक्षाबंधन पर्व पर पानीपत जाने के लिए सेक्टर-6 चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। जब बस आई तो उसकी बेटी बस में चढ़ गई। इसी दौरान, चार-पांच महिलाएं आई और उसे धक्का देती हुई आगे ले गई और उसकी बेटी बस की पिछली खिड़की से चढ़ गई। उन महिलाओं ने धक्का मारते हुए कटर से उसके हाथ से सोने का कंगन काट लिया और फिर बस में ज्यादा भीड़ कहकर उतर गई। कुछ दूरी पर बस चलने के बाद उसका ध्यान हाथ पर गया तो कंगन गायब थे। इसके बाद उसने बस को रूकवाया और वापस उस चौक पर गई तो वहां से वे महिलाएं गायब थी। इसके वारदात के बाद एसपी ने यह मामला सीआईए-1 को सौंप दिया। सीआईए-1 इंचार्ज विरेंद्र ने इस मामले की जांच के लिए एएसआई रामफल की अध्यक्षता में एक टीम बनाई।
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ी गई आरोपी महिलाएं
एएसआई रामफल ने हर चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले तो आरोपी महिलाएं उनमें कैद थी। इसके बाद रामफल ने इन महिलाओं की फुटेज आसपास के रेहड़ी, रिक्शा चालक, दुकानदार को वो फुटेज दिखाई और कहा कि यदि ये महिलाएं दोबारा दिखाई दे तो सूचना देना। इसके बाद 27 अगस्त को एक व्यक्ति ने इन महिलाओं को दोबारा साईं मंदिर के समीप देखा और पुलिस का सूचना दी। मौके पर जाकर आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट से सोने का कंगन व कटर दोनों बरामद कर लिए।
ये हैं आरोपी महिलाएं
1. प्रकाशो उर्फ पासो, वासी रोटी छत्रा थाना नाभा सदर जिला पटियाला पंजाब।
2. मूर्ति कौर, वासी झोलिया थाना भिवानी गढ़ जिला संगरूर पंजाब।
3. शरणजीत कौर उर्फ सीमु, वासी वार्ड नंबर-8 भादसों थाना भादसों जिला पटियाला हाला माता रानी चौक लुधियाना पंजाब।
4. रूप कौर उर्फ गोगा, वासी वडैचा पति समाना थाना समाना जिला पटियाला पंजाब।