फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

पुजारी को पिस्तौल दिखाकर आठ हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव तखाना में मंदिर के पुजारी को पिस्तौल दिखाकर बदमाश 8 हजार रुपये लूटकर ले गए। पुजारी का कहना है कि दो आरोपी खाकी वर्दी पहने हुए थे और जाते हुए उसे कमरे में ही बंद करके आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तखाना निवासी बाबा रामचंद्र ने बताया कि वह गांव के मंदिर में पुजारी है। रात को वह मंदिर के कमरे में सो रहा था तो रात के समय एक व्यक्ति की आवाज आई कि गुरु जी दरवाजा खोलना। जब उसने दरवाजा खोला तो चार व्यक्ति बाहर खड़े थे। इनमें दो खाकी वर्दी में थे। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। एक व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसे कहा कि बाबा रजाई में ही पड़े रहेना। वह आरोपी उसके कमरे से 8 हजार रुपये, देसी घी के दो टीम व मोबाइल चोरी कर ले गए और जाते समय कमरे का बाहर से ताला लगा गए। सुबह गांव के ही जयपाल ने कमरे का ताला तोड़ा। तब उसने गांव वालों को पूरी वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed