फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

Karnal News: नशे में वाहन चलाने वाले 29 और गलत दिशा में चलने वाले 48 वाहनों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
सड़क सुरक्षा के तहत विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने नेशनल हाइवे पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। ट्रैफिक हाईवे प्रबंधक इंस्पेक्टर दर्शन कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत लेन में वाहन चलाने वाले तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 29 व रॉन्ग साइड के 48 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने मौके पर उपस्थित अन्य वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।

एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed