{"_id":"69baf31931ff9568ed026cd4","slug":"cricket-vid-nagesh-won-the-match-by-five-wickets-karnal-news-c-338-1-kn11017-129180-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: क्रिकेट वीड नागेश ने पांच विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: क्रिकेट वीड नागेश ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
Thu, 19 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ठाकुर धूम सिंह की स्मृति में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला गुलियां क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश के बीच निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने पांच विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलियां क्रिकेट अकादमी 32 ओवर में 141 के निजी स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने 29.5 ओवर में 142 रन बना कर मुकाबला जीत लिया। गुलियां क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज दीपिका कुमारी ने 42 गेंदों पर 33 रन बनाए। क्रिकेट वीड नागेश की टीम की गेंदबाज अमरजोत संधु ने आठ ओवर में 24 रन देकर छह विकेट झटके। क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि वह प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं। उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।