फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cricket once used to play for 200 rupees, bid of 2.60 crores

कभी 200 रुपये के लिए खेलता था क्रिकेट, 2.60 करोड़ की लगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cricket once used to play for 200 rupees, bid of 2.60 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। कभी 200 रुपये के लिए क्रिकेट खेलने वाले नवदीप सैनी की आईपीएल-2022 में 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी है। इससे न सिर्फ परिजनों में बल्कि पूरे तरावड़ी में जश्न का माहौल है। साथ ही यहां के युवा खिलाड़ियों में उत्साह है।

तरावड़ी के खिलाड़ी और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है। 29 वर्ष के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी लगातार 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं। विदित हो कि भले ही वह हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे से हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। कम लोग ही जानते होंगे कि एक वक्त ऐसा भी था जब सैनी को करनाल में लोकल टूर्नामेंट में खेलने के 200 रुपये प्रति मैच मिलते थे। रोचक बात यह भी है कि 2013 तक सैनी लेदर बॉल नहीं, टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। इस दौरान करनाल प्रीमियर लीग में दिल्ली के पूर्व गेंदबाज सुमित नरवाल ने नवदीप की गेंदबाजी देखी और काफी प्रभावित हुए, जिसके बाद सैनी को दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली में उन्होंने गौतम गंभीर को नेट प्रैक्टिस कराई। गौतम गंभीर उनकी गेंदबाजी देखकर हैरान रह गए और नेट प्रैक्टिस के लिए रोज आने को कहा। नवदीप के लिए ये बड़ी कामयाबी थी, गौतम गंभीर ने उनको सपोर्ट किया और दिल्ली रणजी टीम में उनका चयन हो गया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सैनी को 2018 में जब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए पहली बार इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने गंभीर को अपना मेंटॉर बताते हुए सराहना की थी। नवदीप के पिता अमरजीत सैनी ने बताया कि बेटे की सफलता से वह बेहद खुश हैं और गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद से ही लोगों की ओर से बधाईयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed