{"_id":"671d734fa9b064bf920108c4","slug":"craze-for-buying-new-vehicles-karnal-news-c-18-knl1008-507567-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नए वाहनों की खरीदारी का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नए वाहनों की खरीदारी का क्रेज
विज्ञापन
- दोपहिया वाहनों में रॉयल एनफील्ड की बुलेट व हीरो और होंडा की बाइक व स्कूटी की ज्यादा मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दीपावली पर जिस तरह आभूषणों की खरीदारी का शौक महिलाएं रखती हैं उसी तरह नए वाहनों की खरीदारी का भी क्रेज बढ़ा है। दुपहिया व चौपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग चल रही है। इस बार मार्केट में दोपहिया वाहन में रॉयल एनफील्ड की बुलेट व हीरो और होंडा की बाइक व स्कूटी की मांग ज्यादा है। वहीं चौपहिया वाहनों में मारुति की धमक है।
मोंगा मोटर्स के मालिक हेमंत मोंगा ने बताया कि स्टैंडर्ड व इलेक्ट्रा बुलेट पर 85 प्रतिशत तक लोन की सुविधा दी जा रही है। बुलेट की अग्रिम बुकिंग पांच हजार रुपए चल रही है जो कि 10 से 15 दिन में उपलब्ध करवा दी जाती है। इसके अलावा 350 व 650 सीसी में मेटोर व सीटी ढाई लाख रुपये से शुरू है। चौपहिया वाहन में मारुति की खूब चमक है। श्याम नगर स्थित करनाल मोटर्स के नेक्सा सेंट्रल शोरूम पर बलिनो ग्रैंड विटारा व फरोंक्स पर 11 हजार रुपए से अग्रिम बुकिंग चल रही है। एक्सचेंज ऑफर में 85 हजार रुपए तक का लाभ दिया जा रहा है। बाजार में मारुति की 10 से 15 कारों की रोजाना की सेल है।
ट्रैक्टरों में फॉर्मट्रेक कंपनी की ओर से मेगा लक्की ड्राॅ ऑफर चलाया जा रहा है। इसमें कंपनी की ओर से 20 दिन तक 501 इनाम देने की घोषणा की गई है। इसमें इनाम में कार, बाइक, बैंकॉक ट्रिप, गोवा ट्रिप, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, माइक्रोवेव, जूसर मिक्सर व रूम हिटर रखे गए हैं। हुंडई, महिंद्रा की कारों की भी खूब मांग है। जावा कंपनी की बुलेट भी 999 रुपए की एडवांस बुकिंग में 1.74 लाख से 2.30 लाख रुपए की कीमत में खूब बिक रही है। एक्सचेंज ऑफर में 10 हजार रुपए तक का लाभ दिया जा रहा है। दीपावली से पहले अब तक की 51 अग्रिम बुकिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
होंडा की मांग बढ़ी, रोजाना 25 से 30 बिक रहीं
इस वर्ष होंडा कंपनी की बाइक व स्कूटी की मांग बढ़ी है। रोजाना 25 से 30 बाइक व स्कूटी बिक रही हैं। शोरूम में खूब स्टॉक है। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से ले जा सकता है। होंडा कंपनी की 100 सीसी साइन बाइक खरीदने पर कंपनी की ओर से पांच आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। इन उपहारों में 28 इंच एलईडी, स्मार्ट वॉच तथा अन्य उपहार भी उपलब्ध हैं। होंडा कंपनी के सभी उत्पाद 999 रुपए की अग्रिम बुकिंग पर दिए जा रहे हैं।
- कंवल शर्मा, मैनेजर, राहुल होंडा
85 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध
मारुति ऐरेना की नई कार खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर 85 हजार रुपए तक का दिया जा रहा है। इस बार त्योहार पर मारुति की कारों की बिक्री बढ़ी है, शहर में रोजाना 10 से 15 गाड़ियों की बिक्री हो रही है। अग्रिम बुकिंग 11 हजार रुपए के साथ मारुति ऐरेना की ब्रांड न्यू कार दो से तीन दिन में उपलब्ध करवाई जा रही है। माइलेज व कीमत सही होने के कारण लोगों को मारुति की गाड़ियां बेहद पसंद आ रही हैं। दीपावली पर इस बार मारुति की 100 से ज्यादा गाड़ियां बिकेंगी।
- गौरव जौहर, करनाल मोटर्स, मारुति ऐरेना