{"_id":"69d55bdd9b997e437304d007","slug":"cow-slaughter-case-main-accused-undergoing-treatment-police-raid-to-arrest-others-karnal-news-c-18-knl1018-881542-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी मामला : मुख्य आरोपी का चल रहा इलाज, दूसरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी मामला : मुख्य आरोपी का चल रहा इलाज, दूसरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
Wed, 08 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
करनाल अस्पताल में दाखिल गोकशी का मुख्यारोपी नकीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर जैनपुर की ओर सोमवार देर रात को गोकशी करने वाले दो आरोपियों और सीआईए एक की टीम के बीच मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए पानीपत के राणामाजरा गांव निवासी नकीम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
नकीम गोकशी मामले में मुख्य आरोपी है। उसका दूसरा साथी नाैशाद माैके से भाग गया था। सीआईए एक की टीम उसकी तलाश के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सीआईए एक के प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि इंद्री क्षेत्र में 18, 19 और 21 मार्च को मिले गोवंश के अवशेष मामले में जांच में सामने आया था कि गोकशी करने वालों में पानीपत के राणा माजरा गांव का नकीम मुख्य आरोपी है। पुलिस को सोमवार रात को सूचना मिली थी कि वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर इंद्री क्षेत्र में आया हुआ है।
विज्ञापन
इसी आधार पर पुलिस ने दबिश दी और सरेंडर करने को कहा। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी नकीम के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसका दूसरा साथी नाैशाद माैके से भाग गया। अब पुलिस नाैशाद व अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा। मामले में मुख्य आरोपी नकीम था। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। डाॅक्टर की ओर से छुट्टी दिए जाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।