{"_id":"66c695529ffed49e54008377","slug":"counseling-started-for-admission-in-horticulture-university-karnal-news-c-18-knl1008-456864-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बागवानी विवि में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बागवानी विवि में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (एमएचयू) में इस वर्ष भी बीएससी बागवानी के क्षेत्र में 120 विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा से किया जाना है। जिसके लिए बुधवार से विद्यार्थियों की काउंसलिंग का कार्य शुरू हो गया है, जो 24 अगस्त तक चलेगा।
महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल में बीएससी हॉर्टिकल्चर (आनर्स) की 120 सीटों के लिए शुरू हुई काउंसलिंग का कुलपति ने निरीक्षण किया। हालांकि विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही की गई थीं। कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा एडमिशन हॉल में पहुंचे, उन्होंने दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की और जाना कि विद्यार्थियों के सामने कोई दिक्कतें तो पेश नहीं आ रही हैं।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के साथ आए उनके अभिभावकों से भी बातचीत कर दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। कुलपति ने कहा कि एमएचयू में दाखिला के लिए प्रदेशभर के विद्यार्थियों में उत्साह हैं, क्योंकि यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी रोजगार के अपार अवसर हैं। हमारा प्रयास है कि हम मिलकर एमएचयू को देश में सर्वश्रेष्ठ उद्यान विश्वविद्यालय बनाएं हैं।