{"_id":"67b4ec13d75adce47a05d2d2","slug":"councilor-candidate-gave-false-affidavit-in-nomination-karnal-news-c-18-knl1008-584425-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पार्षद प्रत्याशी ने नामांकन में दिया झूठा शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पार्षद प्रत्याशी ने नामांकन में दिया झूठा शपथ पत्र
विज्ञापन
इंद्री।
इंद्री नगरपालिका चुनाव के लिए आए नामांकन पत्रों में से एक प्रत्याशी द्वारा झूठा शपथ पत्र देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच के समय इंद्री नगरपालिका चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अशोक मुंजाल के पास सबूतों के साथ शिकायत पहुंची। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वार्ड-14 के पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने अपने नामांकन में जो शपथ पत्र दिया है वह झूठा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की साइट पर अपलोड नामांकन पत्र में दी गई जानकारी सही नहीं है।
जितेंद्र कुमार ने नामांकन में कहा है कि उसके ऊपर कोई केस नहीं है। जबकि इंद्री थाने में वर्ष 2023 में जितेंद्र पर एचडीआर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा कुछ अन्य केस भी हैं। आरोप है कि प्रत्याशी ने यह बात चुनाव के लिए सौंपे नामांकन के समय छिपाई। झूठा शपथ पत्र देकर चुनाव आयोग को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। इसलिए आरोपी का नामांकन पत्र रद्द कर झूठा शपथ पत्र देने पर प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे चुनाव आयोग के साथ ही डीसी उत्तम सिंह व एसडीएम सहित कई अन्य उच्च अधिकारियों को भी की है। इधर, प्रत्याशी जितेंद्र कुमार का कहना है कि उस पर सिविल केस है। जिसका जिक्र नामांकन के समय किया गया था।
विज्ञापन
नगरपालिका इंद्री में 14 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों से पार्षद पद के 76 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। वार्ड-14 से पार्षद पद के लिए जितेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, पवन कुमार व गुरतेग सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ।
एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा : प्रवीन
शिकायतकर्ता ने बताया कि एसडीएम ने पहले तो सुनने से इंकार कर दिया था लेकिन उन्हें मामले की गंभीरता के बारे में बताया गया तो वह भी दंग रह गए। एसडीएम ने उनके सामने कहा है कि झूठा शपथ पत्र देना सही नहीं है। उन्होंने पार्षद प्रत्याशी पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मामले की शिकायत एसडीएम के साथ ही डीसी व चुनाव आयोग को की गई है। सुनवाई नहीं की गई तो आगामी कार्रवाई करेंगे।
4 प्रत्याशियों सिंचाई विभाग की जमीन दबाने के आरोप
वार्ड-10 से पार्षद प्रत्याशी मनोज ने कहा कि उनके वार्ड से कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। मनोज ने आरोप लगाया कि बाकी के चारों प्रत्याशियों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। सिंचाई विभाग ने इन्हें नोटिस भी जारी कर रखा है। जमीन की नकल के साथ मंगलवार को एसडीएम अशोक को शिकायत करने के लिए आया था। एसडीएम ने मेरी सुनवाई करने से ही इंकार कर दिया।
वर्जन:
मामले की जांच करेंगे : अशोक मुंजाल
एसडीएम अशोक मुंजाल ने कहा कि वार्ड-14 के पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के द्वारा झूठा शपथ पत्र देने की शिकायत आई है। यदि ऐसा है तो यह गलत है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।