फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cought four imitators

नकल करते पकड़े जाने पर चार की बनीं यूएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
cought four imitators
हरियाणा बोर्ड 12वीं की तीसरे दिन के पेपर में चार नकलची पकड़े गए। केंद्र अधीक्षकों ने चारों के यूएमसी केस बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं। शुक्रवार को 12वीं की फाइन आर्ट विषय की परीक्षा थी। जिले में 98 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई है। जहां बोर्ड और जिला प्रशासन द्वारा तैनात किए गए उड़नदस्तों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नकल करते हुए अलग अलग सेंटरों पर चार विद्यार्थी पकड़े गए। जिले में चल रही बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में रोजाना नकल के केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

आज 10वीं के विद्यार्थी देंगे हिंदी की परीक्षा
आज 10वीं का दूसरा पेपर होगा। सभी 98 केंद्रों पर विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे। 29419 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5696 ओपन, 547 प्राईवेट, 18939 रेगूलर, 2565 ओपन फ्रैश और 1772 ओपन रिअपीयर शामिल हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग केंद्रों से चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। सभी के यूएमसी केस बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं। 12वीं की फाइन आर्ट विषय की परीक्षा थी। -कुलदीप सिंह, बोर्ड अधीक्षक करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed