{"_id":"65d7b30fda9db07362081d87","slug":"corporation-will-build-vegetable-market-behind-halli-park-with-rs-4030-lakhs-karnal-news-c-244-1-pnp1004-114099-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाली पार्क के पीछे 40.30 लाख से सब्जी मंडी बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाली पार्क के पीछे 40.30 लाख से सब्जी मंडी बनाएगा निगम
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत आने वाले हाली पार्क के पीछे नगर निगम सब्जी मंडी बनाने जा रहा है। यहां 134 मासाखोरों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इनके लिए 10 बाई 08 के थड़े बनाए जाएंगे। इनके ऊपर लोहे का शेड बनाया जाएगा। ताकि यहां बैठने वाले मासाखोरों का धूप, सर्दी और बारिश से बचाव रहे। इन थड़ों के सामने दस फुट चौड़ा फुटपाथ होगा। इसके आगे रेलिंग बनेगी और रेलिंग के सामने पार्किंग बनाई जाएगी।
इस प्रोजेक्ट पर 40.30 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट का टेंडर लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया के दो माह के भीतर काम पूरा करा दिया जाएगा। बता दें कि नगर निगम का ये प्रोेजेक्ट करीब 10 साल पुराना है। जो अब सिरे चढ़ रहा है। कभी जगह का अभाव तो कभी टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। अब अधिकारियों ने इसे पूरा करने की ठानी है। इससे वार्ड 22, 23, 24, 25 और 26 के लोगों को फल और सब्जियां खरीदने के लिए किला क्षेत्र की सब्जी मंडी, सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी और अनाज मंडी स्थित नई सब्जी मंडी में नहीं जाना पड़ेगा।
बॉक्स
किले पर भी बना चुका है निगम सब्जी मंडी
इससे पहले नगर निगम करीब एक करोड़ की लागत से किला क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर वर्क्स की पुरानी जगह पर भी सब्जी मंडी बना चुका है। यहां मासाखोरों को स्थायी ठिकाना देने के लिए 185 मासाखोरों के बैठने की जगह बनाई गई है। यहां सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के मासाखोरों को शिफ्ट किया जाएगा। जिससे पुरानी सब्जी मंडी वाली जमीन पर प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का प्रोजेक्ट पूरा किया जा सके। किला क्षेत्र में बनाई सब्जी मंडी में मासाखोरों के लिए छह बाई छह के स्टॉल रूपी थड़े बनाए गए हैं। इनकी विशेष रूप से मार्किंग की जाएगी। इस मार्केट के ऊपर नई सब्जी मंडी की तर्ज पर शेड बनाया गया है। जो मासाखोरों और उनकी फल, सब्जियों को सर्दी, गर्मी और बारिश के मौसम से बचाएगा। इसके अलावा इस मार्केट में शौचालय, सर्कुलेशन एरिया, सब-वे, लाइट, निकासी, सीवर, पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
वर्जन:
हाली पार्क के पीछे निगम सब्जी मंडी बनाने जा रहा है। यहां करीब 134 मासाखोरों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जिसका लाभ आसपास के लोगों को भी मिलेगा।
राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।