फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona started increasing, 16 patients found

बढ़ने लगा कोरोना, 16 मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Corona started increasing, 16 patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में कोरोना दोबारा बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना के 16 केस सामने आए हैं। वहीं, कोरोना पॉजिटिव चार मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल जिले में 59 सक्रिय केस हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है। लापरवाही से कोरोना दोबारा परेशानी बढ़ा सकता है। सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 804586 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, पिछले 24 घंटे में 891 सैंपल लिए गए। कुल सैंपलों में से अब तक 48339 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 47683 मरीज ठीक हो गए हैं।

एक सप्ताह में आ चुके 62 केस
पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 62 केस सामने आ चुके हैं। 15 जून को जिले में चार केस सामने आए थे। इसके बाद 16 व 17 जून को नौ-नौ, 18 जून को पांच, 19 जून को नौ, 20 जून को 10 और 21 जून को 16 केस सामने आए हैं। ऐसे में लगातार कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed