फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona infected person dies, six new patients found

Karnal News: कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, छह नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Corona infected person dies, six new patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे हार्ट अटैक आया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित भी पाया गया। अब तक कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तीनों किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में सोमवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले, जबकि 22 संक्रमित ठीक हुए। जिले में पहली लहर से अब तक 10,85,990 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 50,510 पॉजिटिव केस सामने आए। जिनमें से 49,672 संक्रमित ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 520 सैंपल लिए हैं। जिनमें से छह संक्रमित सामने आए। साथ ही अब कोरोना के 234 केस हो गए हैं। इनमें से तीन को आईसोलेट किया गया है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 604 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि शनिवार को करनाल शहर के 51 वर्षीय एक व्यक्ति को शाम को हार्ट अटैक आया तो आनन-फानन परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। व्यक्ति के मरने से पहले अन्य टेस्ट के साथ-साथ कोरोना का सैंपल भी लिया गया था। जिसकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed