फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Contractors will be fined for malfunctioning of street lights and not having adequate water supply

स्ट्रीट लाइटें खराब होने और पर्याप्त जलापूर्ति न करने पर ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Contractors will be fined for malfunctioning of street lights and not having adequate water supply
102: नगर निगम सभागार में अधिकारीओं के साथ बैठक करते निगम आयुक्त नगर नरेश नरवाल
करनाल। निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने सभी वार्डों में जलापूर्ति करने वाले ठेकेदारों को चेतावनी दी हैं कि सभी जगह पर्याप्त जलापूर्ति रखें, पानी की कहीं कमी आई तो ठेकेदारों पर जुर्माना लगेगा। उन्होंने सीवरेज और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वे अपने कार्यालय में निगम अधिकारियों और वार्ड नंबर 18, 19 और 20 के पार्षदों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितनी लाइटें और सीवरेज लाइन खराब होंगी, ठेकेदारों की उतने प्रतिशत पेमेंट काटी जाएगी। वहीं शहर की सड़कों के किनारे भी गंदगी दिखाई नहीं देगी। डंपिंग प्वाइंट खत्म किए जाएंगे। कचरा सीधे शेखपुरा स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर भेजा जाएगा। इस दौरान आयुक्त ने पार्षदों से तत्काल और लंबी अवधि के कामों की लिस्ट भी मांगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सीवर और स्ट्रीट लाइटों का काम संतोषजनक नहीं है, एमसी लिखकर दे दें, उसके बाद ही संबंधित ठेकेदार को पेमेंट होगी। उन्होंने पार्कों के हालात भी सुधारने के निर्देश दिए। ताकि गर्मी के मौसम में सुबह और शाम को लोग यहां सुकून के पल बिता सकें।
विज्ञापन

15 दिन में काम न शुरू करने वाले ठेकेदारों की जब्त होगी राशि
बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि समय पर पेमेंट न मिलने के कारण की किसी ठेकेदार का काम नहीं रुकना चाहिए। वहीं हिदायत दी कि जो ठेकेदार 15 दिन में काम शुरू नहीं करता, उसे एक-एक सप्ताह के अंतराल का नोटिस देकर उसकी 10 प्रतिशत की प्रतिभूति राशि जब्त करें। इसके बाद दूसरे ठेकेदार को काम दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लिए निर्णय -
- बेसहारा पशुओं के स्थायी समाधान के लिए संयुक्त निगमायुक्त वन्य जीव, पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ होगी बैठक ।
- निगम की टेस्टिंग लैब में आधुनिक मशीनों की संख्या बढ़ेगी। बाहर से कोई सैंपल चेक नहीं कराया जाएगा।
- सभी आर्किटैक्ट की बैठक करके नक्शा पास करवाने से संबंधित पोर्टल की जानकारी दी जाएगी।
- शेखपुरा स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर लिगेसी वेस्ट को निपटाने के लिए लगी मशीनों की संख्या बढ़ेगी।
- पिंगली डेयरी स्थल पर प्लॉटों में मिट्टी भरपाई के काम में तेजी लाई जाएगी।
- शौचालय साफ-सुथरे नहीं होंगे, उनके ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।
- बाजारों में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रोड मार्किंग होगी।
तीनों वार्डों में इन पार्षदों के ये हैं मुद्दे और मांगें
- वार्ड 18 : पार्षद हरीश कुमार बिट्टू ने गुरुनानक पूरा में एक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) लगाने की मांग की। ताकि पानी निकासी की समस्या दूर हो। इसके अलावा गंदे पानी को आईपीएस के जरिये शिव कॉलोनी स्थित आठ एमएलडी के एसटीपी से जोड़ने का सुझाव दिया। निगमायुक्त ने कहा कि ये कार्य अमरूत-2 योजना में लेंगे और इसे जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से करवाएंगे।
- वार्ड-19 : पार्षद एवं वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी ने आठ जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टर बनवाने की मांग की। निगम आयुक्त ने कहा कि चीफ इंजीनियर इसके लिए जगह देखेंगे। प्रेम नगर की मुख्य सड़क पर बने डिवाइडर को खूबसूरत बनाया जाएगा। पानी निकासी पर निगम आयुक्त ने कहा कि राम नगर स्थित पुराने नाले के चौड़ीकरण का काम छह महीने में पूरा होगा। इससे पानी बहाव की क्षमता बढ़ जाएगी और ओवरफ्लो होकर गलियों में नहीं जाएगा।

- वार्ड-20 : पार्षद मोनू ने उचाना में सरकारी भूमि से हटवाएं कब्जों की जगह बाड़ लगवाने की मांग की। इसके अलावा गांव के रिवेन्यू रास्तों को इंटरलॉकिंग टाइलों से पक्का करवाने, अनुसूचित जाति बस्तियों में बिजली, पानी व सड़कों की सुविधाएं देने की मांग की। उचाना गांव का नजरिया नक्शा बनाने, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करवाने और लोगों के बैठने के लिए बैंच रखवाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed