फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Contaminated water is spoiling health, increased number of vomiting and diarrhea patients

Karnal News: दूषित पानी सेहत कर रहा खराब, बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water is spoiling health, increased number of vomiting and diarrhea patients
- जिलेभर के 74 स्थानों से लिए गए पेयजल के नमूने मिले खराब
विज्ञापन

- दूषित पानी पीने से लीवर व किडनी को संक्रमण का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दूषित पेयजल लोगों की सेहत खराब कर रहा है। जिसके चलते नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उल्टी, दस्त व पीलिया से ग्रस्त मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दूषित पानी पीने से लीवर व किडनी में इंफेक्शन हो सकता है।
उधर, हरियाणा राज्य जन-स्वास्थ्य विभाग की प्रयोगशाला में अप्रैल में पहुंचे पेयजल नमूनों की रिपोर्ट आ गई है जिसमें जिलेभर के अलग-अलग 74 स्थानों के पेयजल नमूने खराब मिले हैं। अप्रैल माह में 196 नमूनों की जांच की गई। जिनमें से 49 फेल और 25 में क्लोरिन की मात्रा जरूरत से ज्यादा मिली है। अगर अप्रैल 2023 के नमूनों की बात करें तो 141 नमूनों की लैब में जांच की गई। जिनमें से मात्र पांच नमूने फेल मिले थे यानी अप्रैल 2023 के मुकाबले अप्रैल 2024 में 15 गुना ज्यादा लोग घरों में दूषित पानी पी गए।
विज्ञापन

पानी की गुणवत्ता सुधारने के दिए नोटिस
प्रयोगशाला से डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला से संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही मई, जून व जुलाई माह में ज्यादा से ज्यादा पेयजल नमूनों की जांच करवाने के भी निर्देश जारी किए हैं। जिससे गर्मी के मौसम में दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों से लोगों का बचाव किया जा सकें। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में विशेषकर दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों से बचने की आवश्यकता है क्योंकि इसी मौसम में लोग दूषित पानी पीने से टाइफाइड, पीलिया, हैजा, फ्लू सहित लीवर व किडनी इंफेक्शन जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उबाल कर पीएं पानी
नागरिक अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में जहां पानी साफ-सुथरा नहीं है। वहां पर पानी को अच्छे से उबालकर व ठंडा करके पीएं। जिससे इस मौसम में पेट संबंधी बीमारी होने से बच सकते हैं नहीं तो उन्हें दूषित पानी पीने से लीवर, किडनी के इंफेक्शन सहित अन्य बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed