{"_id":"6aada6403ef69e1957080eba","slug":"constructions-in-two-illegal-colonies-spanning-eight-acres-demolished-karnal-news-c-18-knl1018-994414-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आठ एकड़ में दो अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आठ एकड़ में दो अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराता पीला पंजा । प्रवक्ता
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने पुलिस बल के साथ निगदू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आठ एकड़ से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।
नीलोखेड़ी रोड पर 4.5 एकड़ क्षेत्र में पहली कार्रवाई हुई। इसमें दो दुकानें, बिजली के खंभे, दस डीपीसी, पानी की पाइपलाइन और सड़क नेटवर्क हटाए गए। दूसरी कार्रवाई नीलोखेड़ी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास 3.5 एकड़ में हुई। यहां अवैध कॉलोनी की चारदीवारी, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज व्यवस्था और सड़कें ध्वस्त की गईं।
एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय भी हटाया गया। डीटीपी राहुल सिंगला ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दोषियों पर एफआईआर भी दर्ज होगी। विभाग ने जनता से अधिकृत कॉलोनियों में ही निवेश की अपील की है।