फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Consensus could not be reached for Mandi Pradhani

Karnal News: मंडी प्रधानी के लिए नहीं बन सकी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Consensus could not be reached for Mandi Pradhani
अब तीन मार्च को कार्यवाहक प्रधान की देखरेख में बैठक होगी, सर्वसम्मति से चुनाव कराने का होगा प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। तरावड़ी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में प्रधान ने कार्यकाल पूरा होने की स्थिति में त्यागपत्र तो दे दिया, लेकिन जब नए प्रधान को चुनने की बारी आई तो दावेदारों की संख्या 18 तक पहुंच गई। जिसमें आम राय नहीं बन सकी। इसलिए सोमवार को नए प्रधान का चुनाव नहीं हुआ, अब इसके लिए तीन मार्च को बैठक बुलाई गई है। तब तक के लिए रमेश गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।
तरावड़ी मंडी प्रधान का दो वर्ष का कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो रहा है। नए प्रधान को चुनने के लिए एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बुलाई गई थी। इसमें सबसे पहले तो प्रधान शीशपाल गुप्ता ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मंडी में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की, बाद में प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। आगामी कार्रवाई के लिए अग्रवाल सभा के प्रधान रमेश गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया और नया प्रधान चुनने का दायित्व सौंपा गया। रमेश गुप्ता ने नए प्रधान को चुनने की कार्रवाई शुरू करते हुए प्रधान पद के लिए नाम मांगे तो 18 नाम सामने आ गए और जिस पर विचार किया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि इतने नाम आने से सर्वसम्मति नहीं बन सकती। इसके लिए आपको तीन मार्च को फिर से बैठक करके निर्णय लिया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि सर्वसम्मति प्रधान बनाया जाए। इस अवसर पर मंडी प्रधान शीशपाल गुप्ता, जीवी राइस मिल के प्रमोद बंसल, राघव इंडस्ट्री के राकेश गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, रामपाल लाठर, सुल्तान सिंह सोलहो, आर एल के रोशन लाल गुप्ता, हंस राईस मिल के मलिक प्रदीप गुप्ता, नैनो बासमती चावल के मालिक अमित जैन, नरेश गर्ग, राकेश गर्ग, कुबेर राइस मिल के मालिक राजीव नारंग, राकेश हंस, यशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed