फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress workers quit the party warning

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी

Mon, 30 Dec 2013 12:23 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 30 Dec 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल के राजौंद में कांग्रेस पार्टी के चार राज्यों में हुई हार के बाद प्रदेश में भी पार्टी से जुड़े पदाधिकारी पार्टी की कार्यशैली से खफा नजर आ रहे है।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकारिणी के जिला संगठन सचिव व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य कृष्ण कौशिक किठाना ने अपने आवास पर कार्यकर्ताआें की बैठक के दौरान बात करते हुए यह संकेत दिए। कौशिक ने कहा कि यदि पार्टी की कार्यशैली व रवैया अब नही बदला तो वह पार्टी को अलविदा कहने को विवश होंगे।
विज्ञापन

 उन्हाेंने बताया कि वह गांव के शहीद जयवीर सिंह के मान सम्मान व प्रतिमा के अनावरण के लिए वे कांग्रेसी नेताओं से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन किसी ने भी इस पुनीत कार्य के लिए समय नहीं दिया। इतना ही नहीं वह पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। चाहे चुनाव हो या पार्टी गतिविधियाें को जन जन पहुंचाने की बात हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर समय उन्हाेंने पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम किया है। परंतु इसके बावजूद उनके साथ जुड़े कार्यकर्ता व स्वयं उनकी हमेशा अनदेखी की गई है। इतना ही नहीं उन्हाेंने जब प्रदेश में भ्रूण हत्या की तरफ सरकार व प्रशासन किसी का भी ध्यान नही था तो उस दौरान उन्हाेंने भ्रूण हत्या रोको अभियान चलाया था। जिसके परिणाम स्वरूप गांव किठाना में लिंग भेद में सुधार के साथ साथ कन्याओं की जन्म दर से लड़काें की अपेक्षा काफी वृद्धि हुई।


प्रदेश सरकार ने लिंग भेद सुधार को लेकर गांव किठाना की पंचायत को 25 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बलराज, सुभाष ढांडा, बजिंद्र ढांडा, रामनिवास शर्मा, रामपाल धीमान, गजे सिंह, रणधीर सिंह, रामेश्वर बाल्मीकि, राममेहर, सतपाल ढांडा, बोबी शर्मा, अमित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed