फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress will build a strong organization, strategy made in the meeting with Rahul Gandhi in Delhi

Karnal News: कांग्रेस खड़ा करेगी मजबूत संगठन, दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक में बनी रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Congress will build a strong organization, strategy made in the meeting with Rahul Gandhi in Delhi
- असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी भी बैठक में हुए शामिल, बोले-समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगी संगठन में जगह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस अब मजबूत संगठन खड़ा करने पर विचार करने लगी है। इसके लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को 10 जनपथ नई दिल्ली में आयोजित बैठक में करनाल जिले के असंध विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि यहां राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं से मजबूत संगठन को खड़ा करने की दिशा में राय ली। गोगी के अनुसार राहुल गांधी का रुख बताता है कि अब कांग्रेस में मौकापरस्त नेताओं को जगह नहीं दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि सांगठनिक कमजोरी और गुटबाजी के कारण कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। चुनाव में कड़ी मेहनत के बावजूद पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। हरियाणा और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद अब कांग्रेस नेतृत्व का ध्यान सांगठनिक कमजोरी पर गया है। इसी को लेकर दिल्ली में बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक गोगी ने बताया कि इस बैठक में कोई आरोप प्रत्यारोप जैसी नकारात्मक बात नहीं हुई, सिर्फ पार्टी को मजबूत कैसे किया जाए, संगठन में कौन और कैसे लोगों को प्रमुख जिम्मेदारी दी जाए, इसी बात को लेकर पार्टी नेताओं की राय ली गई। गोगी ने बताया कि उन्होंने भी अन्य नेताओं की तरह यही बात रखी कि मौसम के साथ बदलने वालों के बजाय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति संगठन में हों, जो विचारों से कांग्रेसी हैं, पार्टी के प्रति हर उतार चढ़ाव के समय में समर्पित रहे हैं। ऐसे ही कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। कांग्रेस को छोड़कर जाने वालों पर गोगी ने कहा कि ये कोई खास बात नहीं है, ऐसा तो राजनीति में चलता रहता है, कुछ लोग आते रहते हैं और जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल में अशोक सुखीजा व त्रिलोचन सिंह जैसे लोग छोड़कर गए हैं, उन्हें कांग्रेस ने ही पहचान दी, लेकिन अब उनके खुद के हित बड़े हो गए और पार्टी को पीछे कर दिया। एक और बड़े नेता के कांग्रेस को अलविदा कहने की संभावना पर उन्होंने कहा कि जब कोई छोड़ेगा, तब देखा जाएगा, अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

गोगी ने कहा कि फिलहाल अब कांग्रेस नेतृत्व मजबूत संगठन बनाने को लेकर गंभीर है और शीघ्र ही हरियाणा में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। सबसे पहले प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की कमेटियों को गठित किया जाएगा, इसके बाद जिले से निचले स्तर की कमेटियों पर फोकस होगा। आने वाला हर चुनाव कांग्रेस पूरी गंभीरता से लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed