फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Conditional no traffic zone ends on Kunjpura road, vehicular movement will start

कुंजपुरा रोड पर सशर्त नो ट्रैफिक जोन खत्म, वाहनों की आवाजाही शुरू होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Conditional no traffic zone ends on Kunjpura road, vehicular movement will start
करनाल। कुंजपुरा मार्केट में कारों आदि के लिए नो ट्रैफिक जोन घोषित किए जाने के बाद गुरुवार को एक बार फिर करनाल व्यापार मंडल के व्यापारियों ने उपायुक्त से मिलकर इसे खत्म करने की मांग रखी। व्यापारियों के कारों आदि की पार्किंग आदि न होने देने का विश्वास दिलाने के बाद उपायुक्त ने एक महीने के लिए कारों व अन्य वाहनों को इस शर्त के साथ छूट दे दी है, यदि रोड पर कारों आदि की पार्किंग हुई या जाम की स्थिति बनी तो फिर से नो ट्रैफिक जोन की शर्तें लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

करनाल व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र भांबा, जिलाध्यक्ष डॉ. जेआर कालड़ा व कुंजपुरा रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान पाशुंल गिरधर आदि उपायुक्त निशांत कुमार यादव से मिले। प्रधान पांशुल गिरधर ने बताया कि एक जुलाई से कुंजपुरा रोड को नो ट्रैफिक जोन घोषित करके दोपहर 2 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक सभी प्रकार के चार पहिया, थ्रीव्हीलर व ई-रिक्शा आदि के आने जाने पर रोक लगा दी थी। बाद में व्यापारियों की मांग पर ई-रिक्शों का जाने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन इसके बावजूद बाजार प्रभावित ही रहा। इस समस्या को उपायुक्त के सामने रखा गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने विश्वास दिलाया कि व्यापारी कुंजपुरा रोड पर कारों आदि की पार्किंग नहीं होने देंगे, इसलिए बाजारों में वाहनों को जाने की अनुमति दी जाए। इस पर उपायुक्त ने वाहनों के आवागमन पर लगी रोक को हटा लिया है लेकिन शर्त यह है कि वह एक माह तक स्थिति को देखेंगे, यदि कुंजपुरा रोड पर फिर से जाम लगता है या वाहनों की पार्किंग से समस्या उत्पन्न होती है तो फिर से नो ट्रैफिक जोन की स्थिति लागू कर दी जाएगी। कोई भी दुकानदार या ग्राहक रोड पर अपना वाहन पार्क नहीं करेगा, यदि ऐसा करता है तो उसे उठा लिया जाएगा, चालान काटा जाएगा। इस शर्त का पालन करने पर विचार विमर्श करने के लिए शुक्रवार को 11:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर में करनाल व्यापार मंडल, कुंजपुरा रोड मार्केट के व्यापारियों की एक बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed