फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Complete the work of flood protection schemes

Karnal News: बाढ़ बचाव की योजनाओं के काम करें पूरे

Sat, 28 Oct 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Oct 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Complete the work of flood protection schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल ने उपायुक्त के निर्देशानुसार बारिश के दौरान जिन गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है और ज्यादा मात्रा में पानी एकत्रित होता है। ऐसे क्षेत्रों का उसका जायजा लेने के लिए सालवन लिंक ड्रेन, शेखुपुरा-मंचूरी ड्रेन, असंध पेरिफेरियल ड्रेन, मेन ड्रेन व सब ड्रेन का मौका निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को ड्रेनों की उचित साफ-सफाई और बाढ़ बचाव योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने सबसे पहले सालवन लिंक ड्रेन का जायजा लिया और किसानों व ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त होने के कारण यहां बारिश के दिनों में अत्याधिक पानी एकत्रित हो जाता है, जिससे लोगों को आवगमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव सालवन में पानी निकासी के लिए ड्रेन के रास्ते 5 जगहों पर जो पाईप डाली गई थी,उनके स्थान पर पुलिया(वी आर ब्रिज) बनाने को लेकर मौका निरीक्षण की रिपोर्ट जल्द तैयार करें और इसे एसडीएम कार्यालय भेजे ताकि इस बारे उपायुक्त को अवगत करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने शेखुपुरा-मंचुरी ड्रेन का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। किसानों ने समस्या रखी कि वर्षा के दिनों में यहां पानी भारी मात्रा में इकट्ठा हो जाता है, जिससे उनकी फसल भी खराब हो जाती है। इसलिए उन्होंने वहां एक पुलिया बनाने की मांग रखी ताकि पानी की उचित निकासी हो सके।

एसडीएम ने इस बारे भी संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि यहां एक पुलिया का निर्माण किया जा सके। इसके उपरांत एसडीएम ने असंध पेरिफेरियल ड्रेन, मेन ड्रेन तथा सब ड्रेन का भी निरीक्षण किया और पुलिया बनाने संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ सिंचाई विभाग के जेई रोहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed