{"_id":"609d91768ebc3edcb67fb8a5","slug":"cm-flying-team-sealed-liquor-contract-karnal-news-knl69872368","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग की टीम ने शराब का ठेका किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग की टीम ने शराब का ठेका किया सील
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को शराब की एक दुकान पर छापा मारकर ठेका सील कर दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दुकान पर लाकडाउन और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर शराब बेची जा रही थी।
सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली कि हाईवे पर स्थित लिबर्टी के समीप सुभाष एंड कंपनी ठेके के कारिंदे शटर बंद करके शटर की छोटी खिड़की से शराब बेच रहे हैं और कोविड-19 के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। टीम ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को ठेके से शराब लेने भेजा। कारिंदे ने जैसे ही शराब दी तो उसे टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को दी। लगभग एक घंटे के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और आगामी कार्यवाही शुरू की। टीम ने ठेके में रखी शराब का स्टॉक भी चेक किया। लगभग पांच घंटे की जांच पड़ताल के बाद ठेके को टीम ने सील कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर थाना प्रभारी मोहन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कारिंदे को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पहले भी दो ठेके हो चुके हैं सील
कोरोना काल और लाकडाउन में भले ही शराब ठेके बंद करने के आदेश हैं, लेकिन कई ठेकेदार नियमों को दरकिनार कर शराब की कालाबाजारी कर रहे हैं। लगातार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शिकायतें भी मिल रहीं हैं। अधिकारियों ने कोविड-19 के आदेशों की अवहेलना पर पहले भी दो शराब के ठेके सील कर रखे हैं।