{"_id":"68b20a67454569470c00a989","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-temperature-dropped-light-rain-is-expected-today-too-karnal-news-c-18-knl1008-726788-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिनभर छाए बादल, गिरा तापमान, आज भी हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिनभर छाए बादल, गिरा तापमान, आज भी हल्की बारिश के आसार
Sat, 30 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। 24 घंटे के दौरान जिले में 13.2 मिली बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शनिवार को भी बूंदाबांदी, कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है, 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, ये वीरवार को 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि शनिवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। बूंदाबांदी व कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हवाएं भी चलेंगी। 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच भी आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। ब्यूरो