फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clicked the moment I saw the teacher's name; deemed them worthy of respect.

Karnal News: गुरु का नाम दिखते ही किया क्लिक, बनाया सम्मान का हकदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Clicked the moment I saw the teacher's name; deemed them worthy of respect.
प्रताप प​ब्लिक स्कूल जुंडला में मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते विद्यार्थी संवाद
करनाल। अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 के लिए हुई वोटिंग में विद्यार्थियों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। स्क्रीन पर अपना विवरण भरने के बाद जैसे ही बेलेट पेपर पर गुरु जी का नाम दिखाई दिया तो उसके सामने क्लिक करके वोट दिया। शिक्षक को इस विशेष सम्मान का हकदार बनाने की प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रक्रिया के चौथे चरण में शुक्रवार को पांच स्कूलों में मतदान हुआ। माउंट लिटरा जी स्कूल, अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इंद्री, प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला, आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा, स्वामी श्रद्धानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी में विद्यार्थियों ने अनुशासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही वोट किया।
विज्ञापन

वोटिंग के दौरान अंगुली पर स्याही का निशान लगने पर विद्यार्थी उत्साहित हो गए। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन में वोट डालने का पहला अनुभव है। ब्यूरो

आज यहां होगी वोटिंग

शिक्षक बोले
विद्यार्थियों से शिक्षक संबंध होंगे मजबूत
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल की प्राचार्या संजू भाटिया ने कहा, पसंदीदा शिक्षक चुनने से विद्यार्थियों और शिक्षकों का भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
छात्राओं ने सीखा मतदान करने तरीका
आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा की प्रिंसिपल गुरमीत कौर ने कहा, मतदान से छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझने का अवसर मिला।
बच्चों ने लोकतंत्र के अधिकार सीखे
माउंट लिटरा जी स्कूल की प्रिंसिपल दीप बेदी ने कहा, प्रक्रिया से बच्चों को लोकतंत्र का महत्व समझने और भविष्य में मतदान का अनुभव मिलेगा।
लोकतांत्रिक जिम्मेदारी विकसित होगी
स्वामी श्रद्धानंद विद्यालय की प्रिंसिपल अंजना अरोड़ा ने कहा, अभियान से विद्यार्थियों में नागरिक बोध और निर्णय क्षमता विकसित होगी।

बच्चों में निर्णय क्षमता विकसित हुई
प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला की प्रिंसिपल डॉ. कुसुम अहलावत ने कहा, ऑनलाइन मतदान से बच्चों में जिम्मेदारी और निर्णय क्षमता विकसित हुई।
विद्यार्थी बोले
शिक्षक का चुनाव अच्छा अनुभव
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल की छात्रा अदिति गांधी ने कहा, पहली बार मतदान करना और पसंदीदा शिक्षक चुनना यादगार अनुभव रहा।
पहली बार वोट करके खुशी हुई
स्वामी श्रद्धानंद विद्यालय की छात्रा नव्या ने कहा, पहली बार पसंदीदा शिक्षक को ऑनलाइन वोट देना नया और उत्साहजनक अनुभव रहा।
वोटिंग का अनुभव याद रहेगा
प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्रा एकनूर विर्क ने कहा, पहली बार ऑनलाइन वोट करना खास रहा और मतदान का महत्व समझ आया।
मतदान प्रक्रिया की जानकारी मिली
आर्य कन्या गुरुकुल की दसवीं कक्षा की छात्रा नमनता ने कहा, मतदान से वोट डालने की प्रक्रिया समझने और पसंदीदा शिक्षक चुनने का अवसर मिला।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझाआर्य कन्या गुरुकुल की छात्रा कामाक्षी ने कहा, विद्यालय में मतदान करना नया अनुभव रहा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट के महत्व को करीब समझा
माउंट लिटरा जी स्कूल के छात्र कृष ने कहा, पहली बार वोट देकर मतदान प्रक्रिया और लोकतंत्र का महत्व समझने का अवसर मिला।

प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला में मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते विद्यार्थी संवाद

प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला में मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते विद्यार्थी संवाद

प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला में मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते विद्यार्थी संवाद

प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला में मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते विद्यार्थी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed