{"_id":"6678c59f41ceb3c2730e4ae4","slug":"cleaning-of-drains-and-drains-till-papers-and-meetings-as-monsoon-approaches-karnal-news-c-245-1-kht1001-117447-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मानसून नजदीक पर कागजों और बैठकों तक ड्रेनों, नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मानसून नजदीक पर कागजों और बैठकों तक ड्रेनों, नालों की सफाई
विज्ञापन
मानसून नजदीक पर कागजों और बैठकों तक ड्रेनों, नालों की सफाई
फिर शहरवासियों को झेलनी होगी जलभराव की समस्या, अभी तक धरातल में नहीं शुरू हुए कार्य
तीन दिन पहले ही तैयारियों के तहत डीसी ने ली थी जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक
कैथल-पटियाला और खनौरी मार्ग से गुजर रही ड्रेन गंदगी से अटी, ग्योंग ड्रेन की भी सफाई नहीं
शहर के अमरगढ़ गामड़ी, मानस रोड और प्रताप गेट पर बड़े नालों की भी नहीं ली गई सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम विभाग ने प्रदेश में इस बार 30 जून तक मानसून आने की संभावना जताई गई है, लेकिन जिले में मानसून की बारिश और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभाग अभी तक तैयार नहीं है। यदि जल्द ही पानी निकासी को लेकर उचित प्रबंध प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से नहीं किए गए तो इस बार भी जलभराव की समस्या से शहरवासियों को दो-चार होना पड़ेगा।
हालात यह है कि शहर में खुले हुए नालों और ड्रेन की अब तक सफाई शुरू नहीं हो पाई है। शहर के अमरगढ़ गामड़ी, मानस रोड और प्रताप गेट पर बड़े नाले हैं। इन नालों की सफाई न होने पर बारिश में परेशानी होना तय माना जा रहा है। वहीं, कैथल-पटियाला व खनौरी मार्ग से गुजर रही ड्रेन की भी सफाई शुरू नहीं की गई है। ग्योंग ड्रेन की सफाई की भी अब तक कोई जहमत नहीं उठाई गई है। तीन दिन पहले ही मानसून में जलभराव से बचाव के लिए तैयारियों के तहत डीसी ने भी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बावजूद अभी तक बचाव और राहत के लिए आवश्यक कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
दो विभागों की खींचतान में आमजन की होती है फजीहत
शहर के अमरगढ़ गामड़ी, मानस रोड और प्रताप गेट तथा करनाल रोड, अंबाला रोड व ढांड रोड पर बनाए गए नालों की सफाई का जिम्मा नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के पास है परंतु यहां पर सफाई करने को लेकर दोनों विभागों के बीच पेंच फंसता रहा है। अमरगढ़ गामड़ी और प्रताप गेट स्थित बड़े नाले की सफाई नगर परिषद की ओर से की जाती है। इसी प्रकार से मानस रोड और करनाल रोड,अंबाला रोड और ढांड रोड पर बनाए गए नालों की सफाई लोक निर्माण की ओर से की जाती है, लेकिन दोनों विभाग एक दूसरे पर इन नालों की सफाई करने की बात थोपते रहते हैं। इसी कारण ही इन नालों की सफाई में काफी देरी होती है।
विज्ञापन
सफाई न होने से बारिश में जलभराव की समस्या
मानसून से पहले नालों और ड्रेन की सफाई न होने के कारण बारिश के समय जलभराव हो जाता है। इस कारण शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि समय से ही नालों व ड्रेन की सफाई करवा दी जाए तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
- शहरवासी संजीव बत्रा।
हर वर्ष किए जाते हैं सिर्फ दावे, समाधान नहीं
नालों और ड्रेन की सफाई न होने से सबसे अधिक परेशानी जलभराव होने से ही होती है। इस समस्या के समाधान के दावे तो हर वर्ष किए जाते हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं किया जाता। ऐसा नहीं होना चाहिए, शहर के लोगों की समस्या को समझते हुए संबंधित विभाग इस पर उचित कार्रवाई करे।
- शहरवासी जितेंद्र बंसल।
मानसून के सीजन को लेकर नगर परिषद के अधीन आने वाले सभी नालों की सफाई को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जो नाले लोक निर्माण विभाग या जनस्वास्थ्य विभाग के अधीन आते हैं। उन विभागों के अधिकारियों के साथ भी सफाई के लिए पत्राचार कर लिया गया है। किसी भी प्रकार से परेशानी लोगों को मानसून के सीजन में नहीं आने दी जाएगी।
- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।