{"_id":"68d44d422dff95762000b24f","slug":"cleaned-the-statue-of-mother-india-and-offered-floral-tributes-karnal-news-c-18-knl1008-745768-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भारत माता की प्रतिमा की सफाई कर दी पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भारत माता की प्रतिमा की सफाई कर दी पुष्पांजलि
Thu, 25 Sep 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना ने बुधवार को मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेक्टर-7 स्थित भारत माता की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। कार्यक्रम में भाजपा अर्बन मंडल प्रधान गौरव खुराना बताया कि भाजपा अर्बन मंडल की तरफ से यह सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन से जुड़ी हुई एक अच्छी आदत है। जिसे हर किसी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, क्योंकि स्वच्छता से मनुष्य के जीवन को मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत से लाभ होते हैं। इस मौके पर वर्षा कांबोज, संजीव बजाज, राजेश गोयल, अलका चौधरी, सुनील गोयल, श्वेता मेहता, श्याम लाल कांबोज, रवि शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दल सिंह राणा, ईशम सिंह आर्य, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन