{"_id":"67548639d422fd421507cbdc","slug":"cjm-inspected-the-arrangements-of-the-drug-de-addiction-centre-karnal-news-c-18-knl1008-534683-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीजेएम ने जांचीं नशा निषेध केंद्र की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीजेएम ने जांचीं नशा निषेध केंद्र की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने शनिवार को शहर के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। सीजेएम ने अस्पताल में नशा निषेध केंद्र का निरीक्षण किया व उपस्थित मरीजों से बातचीत की और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड, करनाल में स्थापित कानूनी सहायता केंद्र का शुभारम्भ किया और उपस्थित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता बारे जागरूक किया।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 को
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि जिला न्यायालय करनाल में 14 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इसके अलावा प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए 13 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे रखकर उनका निपटारा किया जा सकता है।