फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City residents rejoiced over victory over Pakistan in cricket match, celebrated on the streets

Karnal News: क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर जीत से झूमे शहरवासी, सड़कों पर मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
City residents rejoiced over victory over Pakistan in cricket match, celebrated on the streets
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत पर जश्न मनाने के लिए शहरवासी सड़कों पर उतर आए और तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और विराट कोहली द ग्रेट के नारे लगाए।

शहर में घंटाघर चौक, शिव कॉलोनी, आरके पुरम, कर्ण विहार में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर आकर जीत का जश्न मनाने लगे। सभी का कहना था कि क्रिकेट मैच तो होते ही रहते हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैच को देखने का नजारा अलग होता है। जब भी भारतीय टीम का पाकिस्तान के साथ मैच हुआ है, उसमें हर बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। एक दो मैचों को छोड़कर बाकी सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन

दीपक, सुरेश, मुकेश, राजीव और राजकुमार ने बताया कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न मैचों और प्रतियोगिताओं में शतक लगाकर साबित कर दिया है कि वह भारतीय टीम को पाकिस्तान से हारता हुआ नहीं देख सकते। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed