फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chills increased after relief from sunshine

Karnal News: धूप खिलने से राहत पर बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chills increased after relief from sunshine
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम 10वं दिन भी परिवर्तनशील रहा है। शनिवार की रात को 11 बजे के बाद चली तेज शीतलहर के बाद कोहरा तो छंट गया लेकिन ठिठुरन और बढ़ गई।
रविवार को दिन में तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान में करीब 9.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी मौसम परिवर्तनशील रह सकता है, बादलों की आवाजाही के बीच मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
पिछले शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने के बाद पूरे सप्ताह मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा। एक सप्ताह सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंची लेकिन पिछले दो दिनों से दिन के समय में कुछ समय तक धूप छांव का खेल चलता रहा और घना कोहरा भी छाया।
विज्ञापन

घना कोहरा तो शनिवार की रात को भी था लेकिन रात को तेज गति से हवाएं चलने के बाद कोहरा छंट गया। परिणाम ये हुआ कि रविवार को मौसम सुधर गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर करनाल तक नहीं पहुंचा, जिसके कारण पूरे दिन तेज धूप हुई। इससे अधिकतम तापमान में बड़ा इजाफा हुआ। हालांकि हवाओं में शीतलता के कारण शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। रात को हल्का कोहरा भी दिखा देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस व कल से 9.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 4.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से पांच व छह जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना थी लेकिन हवाओं के कारण यहां करनाल में इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ। मौसम साफ हो गया। सोमवार को भी हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद दो तीन दिनों तक कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed