{"_id":"57d5ae354f1c1ba90a319720","slug":"child-pond-playing-child-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते एसटीपी हौद में डूबा बच्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते एसटीपी हौद में डूबा बच्चा
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
हौद में गिरा बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक बच्चा के डूब गया। प्रशासन ने तालाबों का पानी कम करा दिया है व कई गोताखोर तलाशी के लिए लगा दिए हैं। देर रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश जारी है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, कैथल रोड स्थित शास्त्री नगर निवासी 7 साल का मंजीत उर्फ निक्का शनिवार शाम को बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नहर के साथ खड़े पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान पेड़ की डाली टूटने से वह सीधे सीवरेज ट्र्ीटमेंट प्लांट के तालाब के अंदर गिर गया। एक लड़की ने इसकी सूचना लोगों को दी तो परिजन वहां पर पहुंच गए। प्रशासन की ओर से तालाब से पानी कम कराने के लिए पंप लगाए गए हैं, साथ ही कई गोताखोर भी तालाब मेें तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार देर रात तक बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने मौके का मुआयना किया और परिजनों से बात की। बच्चे के पिता बबला ने बताया कि अक्सर यहां पर बच्चे खेलते रहते थे, लेकिन अचानक बच्चा पेड़ से नीचे तालाब में गिर गया। सदर थाना पुलिस ने बच्चे के गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और गोताखोर बच्चे की तलाशी के लिए तालाब में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन