फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Child line closed, salary not received even after 10 months

Karnal News: चाइल्ड लाइन बंद,10 माह बाद भी नहीं मिला वेतन

Sat, 08 Jun 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Child line closed, salary not received even after 10 months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। देशभर में 1098 चाइल्ड लाइन की सुविधा को बंद हुए 10 माह बीत चुके है लेकिन चाइल्ड लाइन के तहत लगे हजारों कर्मियों को छह माह का वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में चाइल्ड लाइन में पूर्व में कार्यरत हजारों कर्मी अपने वेतन लेने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
विदित हो कि अगस्त 2023 में बंद होने के बाद चाइल्ड लाइन कर्मी अपने वेतन के लिए अपने उच्चाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक मिल चुके हैं लेकिन न तो दोबारा से चाइल्ड लाइन शुरू हो सकी और न ही चाइल्ड लाइन कर्मियों में छह माह का वेतन मिल सका है।
विज्ञापन

जिला करनाल में चाइल्ड लाइन के तहत आठ कर्मी लगे थे। इनका भी छह माह का वेतन नहीं मिल पाया है। चाइल्ड लाइन टीम हेल्पलाइन नंबर 1098 के माध्यम से बच्चों को 14 तरह की 24 घंटे सेवा प्रदान करती थी और चाइल्ड लाइन ने पिछले 10 सालों में 4441 केसों को निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद छह माह का कर्मियों का वेतन नहीं मिल सका है। जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत चाइल्ड लाइन बच्चों के शारीरिक, मानसिक या फिर यौन शोषण के केसों को सुलझाती थी और चाइल्ड लाइन अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों में जा-जाकर चाइल्ड अब्यूज के बारे में जानकारी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed