फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheating of lakhs in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:15 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of sending abroad
अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 10.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सौंकड़ा निवासी मग्गर सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे अमृतपाल सिंह को भेजना चाहता था। इसके लिए वह एजेंटों से पूछताछ कर रहा था। सितंबर 2021 में उसकी मुलाकात पटियाला के निवासी काला से हुई तो उसने कहा कि वह 27 लाख रुपये में उसके लड़के को अमेरिका भेज देगा। बातचीत के बाद 25 लाख रुपये में बात तय हो गई। इसके बाद उसने अलग अलग तारीखों में आरोपी को 10.70 लाख रुपये दे दिए। आरोपी के कहने पर दो जनवरी 2022 को उसका बेटा दिल्ली गया। जहां से उसे यूक्रेन भेज दिया गया। इसके बाद उसका बेटा यूक्रेन युद्ध में फंस गया। बड़ी मुश्किल से उसका बेटा अपनी जान बचाकर इटली पहुंचा। आरोपी अब उनके रुपये देने से मना कर रहा है। वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed