फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 50.58 lakh in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 50.58 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 50.58 lakh in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 50.58 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संजीव, रोमी बलविंदर
के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में धोलगढ़ गांव निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी पशुओं की डेयरी है। 25 जून 2021 में उसके बेटे राजिंद्र व रिश्तेदार रजत कुमार निवासी चांद समंद को विदेश भेजने के लिए बलविंद्र से बातचीत हुई थी। आरोपी ने दोनों लड़कों के 26-26 लाख रुपये मांगे। कहा कि कनाडा का वर्क परमिट दिला दूंगा। वह उनकी बातों में आ गए। आरोपी ने दोनों लड़कों के दस्तावेज ले लिए। कुछ महीने बाद कहा कि कनाडा का वीजा नहीं लग रहा है, इन्हें अमेरिका भेज देता हूं।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने 10 जुलाई 2022 को दोनों लड़कों को कुवैत भेजा फिर अजरबैजान के बाकू शहर का एक महीने का वीजा दिलवाया। फिर दुबई, श्रीलंका, इंडोनेशिया के बाद थाईलैंड भेज दिया। दोनों लड़के एक महीने रुके। 30 अक्टूबर 2022 को दोनों को वापस बुला लिया। इस दौरान आरोपियों ने 50 लाख 58 हजार रुपये ले लिए। अब आरोपी रुपये वापस देने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed