फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 2.15 lakh in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 2.15 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.15 lakh in the name of sending abroad
करनाल। विदेश भेजने का झांसा देकर दो भाइयों ने एक व्यक्ति से 2.15 लाख रुपये ठग लिए। असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सालवन गांव निवासी रवि कश्यप ने बताया कि वार्ड-11 निवासी सगे भाई रमन और अमन ने उसे विदेश भेजने के सपने दिखाए। इन्हीं के परिवार का हर्ष भी इसमें शामिल रहा। दिसंबर 2023 को आरोपियों ने उससे 95 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज ले लिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे एक लाख 15 हजार रुपये और ले लिए। इसके बाद उसे चंडीगढ़, मुंबई और अहमदाबाद घुमाया। इसके बाद आरोपियों ने वीजा न लगने की बात कही। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उस पर डॉन्की के रास्ते विदेश भेजने का दबाव बनाया। इसके लिए 10 लाख रुपयों की मांग की। उसने डॉन्की के रास्ते जाने से मना कर दिया और रुपये वापस मांगे। पहले तो आरोपी टालता रहा। अब मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं। घर जाने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed