फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of five lakh rupees in the name of trading

Karnal News: ट्रेडिंग के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Cheated of five lakh rupees in the name of trading
करनाल। ट्रेडिंग में रुपये लगवाकर घाटा पूरा करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित धर्मबीर सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को किसी अज्ञात नंबर उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया। जो ट्रेडिंग से संबंधित था। मैसेज के बाद उसने अन्य कई ग्रुपों में जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि ट्रेडिंग में आपका जो घाटा हुआ है। उसे पूरा करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने पहले 1399 रुपये दिए। इससे उसे उनपर विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने यूबीएस वीन मैक्स ट्रेडिंग मोबाइल एप डाउनलोड करा दी और अलग अलग जगहों पर रुपये लगवा दिए। इस एप में वह रुपये दिखाई दे रहे थे। 14 नवंबर को उन्होंने 10676 रुपये उसे इस एप से वापस भी किए लेकिन एप में उसके रुपये नहीं बढ़ रहे थे तो उसे शक हुआ और रुपये वापस मांगे। तो उन्होंने कहा कि आपको 15 लाख रुपये लगाने पड़ेंगे। इसके बाद वह समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है। आरोपियों ने उसके पांच लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed