फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   chandigarh-new delhi satabdi express started from 10 aprial

दस अप्रैल से चलेगी चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
chandigarh-new delhi satabdi express started from 10 aprial
पिछले साल लॉकडाउन से बंद पड़ी रेल सेवाओं में से चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को उत्तर रेलवे ने दस अप्रैल से चलाने का एलान कर दिया है। करनाल में इस ट्रेन का ठहराव है। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन रोज मिलेगी। इस ट्रेन के चलने से करनाल से चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। अहम बात यह है कि अब यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेगी। जबकि पहले यह 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती थी। अब यात्रियों के समय की बचत होगी। चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को इस ट्रेन के संचालन संबंधी पत्र जारी कर दिया है। -संवाद
विज्ञापन

डाउन में दोपहर 1.45 बजे, अप में रात 8.35 बजे ठहराव
चंडीगढ़ से यह ट्रेन दोपहर 12.15 बजे चलेगी और करनाल में इसका ठहराव दोपहर 1.45 बजे होगा। दोपहर बाद 3.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अप साइड में दिल्ली से शाम 7.15 बजे चलेगी और करनाल में रात 8.35 बजे ठहराव होगा। दिल्ली से एक घंटा 20 मिनट में करनाल पहुंचाएगी। रात 10.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचाएगी। पहले इस ट्रेन से करनाल से दिल्ली तक एक घंटा 55 मिनट लगते थे अब एक घंटा 45 मिनट में यह ट्रेन सफर पूरा करेगी। यात्रियों का दस मिनट बचेगा। जबकि पहले इसका करनाल से दिल्ली तक का रन टाइम एक घंटा 34 मिनट था।
विज्ञापन

अंबाला से पकड़नी पड़ेगी अमृतसर की गाड़ी
इसके अलावा उत्तर रेलवे ने अमृतसर के लिए दो गाड़ियों के संचालन की सूची जारी की है। अमृतसर डेली शताब्दी शाम 4.30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और इसका ठहराव अंबाला कैंट में शाम 6.50 बजे होगा। यह गाड़ी सरहिंद, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर व ब्यास से होते हुए रात को 10.30 बजे अमृतसर पहुंचाएगी। एक और नई दिल्ली-अमृतसर साप्ताहिक गाड़ी नई दिल्ली से सुबह 7.20 बजे चलेगी और दोपहर 1.30 बजे अमृतसर पहुंचाएगी। इसके रूट में सरहिंद की जगह राजपुरा शहर आएगा। रेल यात्री संघ के पदाधिकारी अंशुल नारंग ने कहा कि करनाल के यात्री अंबाला से इन गाड़ियों को पकड़ते हैं। करनाल में शाम को दिल्ली-अमृतसर चलने वाली ट्रेन का ठहराव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed