{"_id":"681924e469a1a185770926a4","slug":"chances-of-rain-from-today-till-8-oclock-temperature-will-fall-karnal-news-c-18-knl1008-639703-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज से आठ तक बारिश के आसार, गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज से आठ तक बारिश के आसार, गिरेगा तापमान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से आठ मई तक बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी।
रविवार की देर रात से सोमवार की सुबह तक करनाल में 43.2 एमएम बारिश हुई। हालांकि दिनभर धूप रही, लेकिन अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पिछले तीन दिनों में बारिश से हवाओं में नमी बढ़ने के कारण तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है।
अधिकतम तापमान जैसे बढ़ता है, वैसे ही बारिश के बाद सामान्य से नीचे चला जाता है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस और रविवार से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यही स्थिति न्यूनतम तापमान की है, जो रविवार को 23.2 से घटकर 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं, जिसके आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है।
अब आठ मई तक इसका प्रभाव दिख सकता है, जिसमें गरज चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। आसमान पर बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। धूप भी निकलेगी, जिसके कारण अधिकतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।