{"_id":"64ea6d32544bdb0d2105d4aa","slug":"chances-of-drizzle-today-heat-will-increase-from-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-205376-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज बूंदाबांदी के आसार, कल से बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज बूंदाबांदी के आसार, कल से बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन
कल से मानसून की बेरुखी का करना पड़ेगा सामना
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वर्तमान में अधिकतम व न्यूनतन तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है, लेकिन फिर भी अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। वहीं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है। वहीं, 28 अगस्त से मानसून की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिससे किसानों को धान आदि की फसलों में सिंचाई करनी पड़ेगी।
केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा की ओर से शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली दो दिनों से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम सेवा की ओर से जारी की गई सलाह में वैज्ञानिकों ने बताया है कि रविवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सूखा ही रहने के आसार हैं।
ये भी कहा गया कि आगामी 30 अगस्त तक फिलहाल बारिश होने की स्थितियां नहीं बन रही हैं। जिससे किसानों को धान आदि की पानी वाली फसलों में सिंचाई का प्रबंध करना पड़ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान में अधिक वृद्धि तो नहीं, लेकिन एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रिकालीन तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
फिलहाल तापमान में गिरावट
इधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार ये समय मानसून ब्रेक है, लेकिन जाते समय एक बार फिर से मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। बंगाल की खाड़ी की ओर आने वाली नमीयुक्त हवाओं के कारण फिलहाल तापमान में कुछ गिरावट देखी जा रही है।