फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Challan will be deducted for throwing garbage in the open

Karnal News: खुले में कूड़ा फेंकने पर काटा जाएगा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Challan will be deducted for throwing garbage in the open
124....पार्षद व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक योगेन्द्र राणा। प्रवक्ता - फोटो : बैठक करते ​शिक्षक।

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। विधायक योगेंद्र राणा की मौजूदगी में एसडीएम राहुल ने मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैकिंग पाने के लिए पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में समीक्षा बैठक की। जिसमें पार्षदों से उनके वार्ड की प्रमुख समस्याओं को नोट किया गया। स्वच्छता के कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ तत्काल बढ़ाने व खुले में कूड़ा फेंकने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए गए
बैठक में विधायक योगेंद्र राणा ने निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति कूड़े को डस्टबिन या डोर-टू-डोर आने वाले वाहनों में नहीं डालता, खुले में फेंकता है तो उनका चालान किया जाए। पॉलीथिन व प्लास्टिक बैगों के इस्तेमाल व बेचने वाले दुकानदारों के भी चालान किए जाए। विधायक ने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर नियम बनाए जाए और उन नियमों का पालन किया जाए। घरों व आस-पास की नियमित सफाई के प्रति लोगों को समय-समय पर जागरूक करते रहे। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के पास सफाई कर्मचारियों का फोन नंबर होना चाहिए। टिपर चलाने वाले ड्राईवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
विज्ञापन

पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता तथा अन्य समस्याएं जैसे पानी, सीवरेज व स्ट्रीट लाइटों इत्यादि के बारे में अवगत करवाया। एसडीएम ने नगरपालिका सचिव को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सभी वार्डों में डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं और कूड़े कचरे का भी नियमित रूप से उठान किया जाए। कचरा उठाने वाली गाड़ी (टिपर) पर चालक, हेल्पर व सफाई कर्मचारी का फोन नंबर अंकित होना चाहिए। सभी वार्ड पार्षदों से कहा कि वे अपनी स्वच्छता संबंधी शिकायत को स्वच्छता एप पर दर्ज करें या एसडीएम कार्यालय में सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिए कि करीब 100 दुकानों पर गीले व सूखे कचरे के लिए दो-दो डस्टबिन रखवाएं जाए तथा सालवन चौक पर 100 मीटर के दायरे में रेहड़ी व रिक्शा नहीं लगने दी जाए। इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप कुमार जैन, नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, एमई अशोक कुमार व नपा वाइस चेयरमैन राजेंद्र ढिंगड़ा व संदीप लाठर व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed