फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chaduni's Samyukta Sangharsh Party will contest elections on all the assembly seats of Haryana.

Karnal News: हरियाणा की सभी विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Chaduni's Samyukta Sangharsh Party will contest elections on all the assembly seats of Haryana.
- भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पेहवा विधान सभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन

- भाकियू नेता ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा की राजधानी, हाई कोर्ट बनाने की रखी मांग
- हरियाणा बनाओ अभियान का किया समर्थन, करनाल मेंं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाकियू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा बनाओ अभियान को अपना समर्थन देते हुए कुरुक्षेत्र में हरियाणा की राजधानी और हाईकोर्ट बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने अपनी संयुक्त संघर्ष पार्टी से हरियाणा के सभी 90 विधान सभा क्षेत्रों से प्रत्याशी लड़ाने की बात कही। उन्होंने खुद पेहवा विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया।
पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह बधरान व भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़नी ने संयुक्त रूप से शहर के गोल्डन मूमेंट्स में प्रेस क़ॉन्फ्रेंस की। जिसमें एडवोकेट बधरान ने हरियाणा में अपनी राजधानी व हाईकोर्ट न होने से लोगों को होने वाली परेशानी व नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जहां तक राजधानी बनने का मामला है, जिसमें सरकार एक्सपर्ट कमेटी बनाए। जो सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट दे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अभी अस्थायी व्यवस्था है, किराए के भवनों में कार्यालय चल रहे हैं। अब 52 साल हो गए हरियाणा को बने, अब तक अलग राजधानी व हाईकोर्ट बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन का समर्थन पत्र सरकार को दिया जा चुका है। शीघ्र ही सभी 10 सांसदों से मिलकर इस पर समर्थन लिया जाएगा। ग्राम पंचायतों से भी सहमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी संयुक्त संघर्ष पार्टी, हरियाणा विधान सभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह स्वयं पेहवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र सीट को भाकियू को देने को कहा था लेकिन बाद में वह मुकर गए।

शंभू बॉर्डर को खाली करने के आदेश का स्वागत
इसके साथ ही उन्होंने एक सप्ताह में शंभू बॉर्डर को खाली करने के न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को बैरिकेड हटा लेने चाहिए। रास्ता तो सरकार ने ही बंद किया हुआ है। जहां तक किसानों की बात है तो उनसे बात करके एक रास्ते पर बैठने की बात कर लें, रास्ता बंद होने से तो भारी नुकसान हो ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed