{"_id":"67745af3f8780085610c6989","slug":"centre-should-make-msp-guarantee-law-rattan-mann-karnal-news-c-18-knl1008-550611-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी गारंटी कानून बनाए केंद्र : रतन मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी गारंटी कानून बनाए केंद्र : रतन मान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दीनबंधू सर छोटूराम किसान भवन में आयोजित किसान पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को सरकार ने नहीं माना तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग उठाई।
उन्होंने हरियाणा सरकार के 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने के दावे को झूठा बताते हुए कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा की केंद्र सरकार से एमएसपी गारंटी कानून लाने के लिए कहना चाहिए। उनका दावा तभी सच साबित होगा।
उन्होंने कहा कि चार जनवरी को टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान महापंचायत की जाएगी, जिसे सफल बनाने के लिए की जिम्मेदारी भाकियू कार्यकर्ता किसानों की है। उन्होंने वयोवृद्ध किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता की वजह से किसान नेता डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। देश के किसान डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा में आयोजित की जा रही दो बड़ी किसान महापंचायतों में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का मुद्दा मुख्य रूप से रहेगा।
टोहाना में किसान महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत राष्ट्रीय महासचिव युद्धबीर सिंह सहरावत सहित देश के कई बड़े किसान नेता संबोधित करेंगे। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त किसान महापंचायत नौ जनवरी को पंजाब के मोगा कस्बे में आयोजित की जाएगी। एमएसपी गारंटी का कानून बनवाकर देश के किसान दम लेंगे।